बिलासपुर। महापौर राम शरण यादव ने आज बिलासपुर शहर के अनेक वैक्सीनेशन सेंटरों का दौरा किया। उन्होंने देवकीनंदन कन्या शाला में अपने निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तयशुदा व्यवस्था के तहत एक वेक्सीन सेंटर पहुंचने वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री राम शरण यादव के साथ नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी श्री राजेश शुक्ला जोन कमिश्नर श्री प्रवीण शुक्ला इंजीनियर श्री संदीप श्रीवास्तव एवं ताइक्वांडो संघ के सचिव श्री राम पुरी गोस्वामी और भरत जुरयानी सहित निगम और स्वास्थ विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

वैक्सीन सेंटर के निरीक्षण के दौरान अनेक सेंटरों में तैनात निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने महापौर को अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि इन सेंटरों में निगम के अधिकारी और कर्मचारी भीड़भाड़ के बीच टीकाकरण का काम पूरी तन्मयता से कर रहे हैं। लेकिन इसी भीड़ भाड़ के चलते उन्हें भी कोविड-19 के संक्रमण की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। निगम कर्मचारियों और अधिकारियों की गुहार सुंदर महापौर श्री यादव ने कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर एवं सीएमएचओ श्री प्रमोद महाजन से व्यक्तिगत रूप से फोन पर और पत्र लिखकर भी आग्रह किया है कि वैक्सीन सेंटरों पर तैनात निगम कर्मचारियों और अधिकारियों को कोविड-19 की चपेट से बचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर उनका भी टीकाकरण किया जाना चाहिए। महापौर ने कलेक्टर तथा सीएमएचओ से आग्रह किया है कि इस तरह ड्यूटी पर तैनात लोगों की उम्र अगर 45 साल से थोड़ी बहुत कम भी हो, तो भी, उन्हे वैक्सीन लगाने का निर्देश दें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
