रतनपुर। शासकीय महामाया महाविद्यालय, रतनपुर, बिलासपुर (छ.ग.) में 28 फरवरी 2025 को आत्मअनुशासन और डिजिटल टूल्स: परीक्षा में सफलता की कुंजी” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. तरुण धर दीवान, परीक्षा नियंत्रक, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) थे। जिन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग और आत्मअनुशासन की महत्ता पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन संसाधनों, नोट-टेकिंग एप्स, टाइम मैनेजमेंट टूल्स और अन्य तकनीकों के बारे में चर्चा की। जिससे छात्र अपने अध्ययन को अधिक योजनाबद्ध और प्रभावी बना सकें। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल तकनीकों की गहरी समझ प्रदान करना, उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराना और नवाचार की दिशा में प्रेरित करना था। इस व्याख्यान का आयोजन आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.) के सहयोग से कम्प्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। जिसमें प्राचार्य डॉ. डी.डी. कश्यप के संरक्षण में डॉ. एस. दुबे (समन्वयक, आई.क्यू.ए.सी.) और एस.एस. पाण्डेय (विभागाध्यक्ष, कम्प्यूटर विज्ञान) ने संयोजक की भूमिका निभाई। जबकि सह-संयोजक प्रिन्सी तिवारी और हिमांशी गुप्ता रहीं। कार्यक्रम में पी.जी.डी.सी.ए. एवं डी.सी.ए. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग और परीक्षा की तैयारी से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस आयोजन की सफलता को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को जारी रखने की घोषणा की है। जिससे विद्यार्थी नवीनतम तकनीकी संसाधनों और अध्ययन कौशल के प्रति जागरूक हो सकें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
