कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक अज्ञात हत्यारे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। एक 60 वर्षीय रामसिंह कंवर की हत्या करने के बाद आरोपी ने नावापारा गांव की दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखकर पांच और लोगों को मारने का ऐलान कर दिया है। इन धमकियों के बाद से पूरे गांव में भय और सन्नाटे का माहौल है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। जबकि पुलिस इस खौफनाक गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध रामसिंह कंवर की हत्या करने करने का मामला सामने आया था। मृतक के ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका .. अब जिस अज्ञात आरोपी ने वृद्ध की हत्या की है उसने गांव के ही जितेंद्र कंवर के घर की दीवार पर धमकी भरा संदेश लिख दिया है। खुद को “कलयुग का कल्की अवतार” बताने वाले इस कातिल ने साफ शब्दों में लिखा है कि अगला निशाना पकरिया गांव का मोनू होगा। सिर्फ इतना ही नहीं हत्यारे ने गांव में शराब बंद करने की मांग भी की है, जिससे पूरा मामला और भी रहस्यमय बन गया है। इससे पहले भी आरोपी ने तीन अलग-अलग जगहों पर दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे थे। लेकिन अब उसने सीधे पांच और लोगों को मारने की चेतावनी दे दी है।
इस धमकी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोग शाम होते ही अपने अपने घर चले जाते है और शाम ढलते ही घर का दरवाजा तक नहीं खोल रहे है। हालांकि पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी है। कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार हत्या के मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। दीवारों पर लिखे धमकी भरे संदेशों की जांच की जा रही है। जिसमें “झूठ बोलना पाप है” जैसी बातें भी लिखी गई हैं। पुलिस हर संदिग्ध से पूछताछ कर रही है, गांव में लगातार नजर रखी जा रही है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी जांच में जुटी हुई है। फिलहाल गांव के लोग खौफ में जी रहे हैं। पुलिस के सामने आरोपी को पकड़ने की चुनौती है। इसके अलावा डर के माहौल को खत्म करना भी चुनौती बन गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
