रायपुर। रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणांक चौबे सहित उसके दस से ज्यादा साथियों के खिलाफ सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। डीडी नगर थाना में एक ऑटो चालक रवि ध्रुव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल महापौर मीनल चौबे के बेटे मृणांक चौबे का अपने दोस्तों के साथ सड़क पर जन्मदिन मनाते हुए केक काटते और आतिशबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामले में अब ऑटो चालक रवि ध्रुव पिता दशरथ ध्रुव की शिकायत पर मृणक चौबे, पिंटू चंदेल, मनोज गौतम सहित 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ धारा 126 (2), 3(5) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आपको बता दें 27 फरवरी की देर रात चंगोरा भाटा इलाके में सड़क पर केक काटकर और आतिशबाजी करके उन्होंने यह जश्न मनाया था। यह घटना हाईकोर्ट द्वारा सड़क पर जन्मदिन मनाने के खिलाफ फटकार और CS के निर्देशों के कुछ घंटों के बाद ही बाद हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद महापौर मिनल चौबे ने माफी मांगी और कहा कि दुबारा ऐसी घटना नहीं होगी। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट ने इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जताई थी और सरकार को फटकार लगाई थी। इसके बाद CS अमिताभ जैन ने सड़क जाम कर जन्मदिन मनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के बावजूद मृणांक चौबे ने सड़क पर जन्मदिन मनाया जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
