बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उन्होंने पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारियों हेलमेट का वितरण किया। SP के प्रयास से अभी तक सैकड़ों लोगों को हेलमेट वितरण किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। संवेदनशील पुलिसिंग के तहत सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट नही धारण करके वाहन चलाने वाले व्यक्तियों की आकस्मिक दुर्घटना को देखते हुए “पुलिस पेट्रोल पंप” के पास पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों एवं आम जरूरतमंद नागरिकों को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की हाथों हेलमेट का वितरण किया गया।
विदित हो कि सड़क दुर्घटनाओं में सर्वाधिक दुर्घटनाएं, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से वाहन चालन करने वाले वाहन चालक गंभीर रूप से घायल होते है। कई बार गंभीर घायलों की मृत्यु भी हो जाती है। इस दुर्घटनाओं में सर्वाधिक मृत्यु का कारण हेलमेट धारण न कर वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों की सिर में गभीर चोट होती है।
अतः समस्त नागरिकों से अपील किया गया है कि दो पहिया वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से आई एस आई मार्क के अच्छे क्वालिटी के हेलमेट का धारण अवश्य करें। इसी क्रम में समस्त पेट्रोल पंप के संचालकों से भी अनुरोध किया गया है कि बिना हेलमेट के वाहन चालन करने वाले वाहन चालकों को बिल्कुल पेट्रोल ना दिया जाए ताकि लोगों में हेलमेट के प्रति जन जागरूकता व्यापक रूप से बन सके और हेलमेट धारण न करने और यातायात नियमो का उल्लघन करने से आकस्मिक, अनायास, अचानक एवं असमय सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की आकस्मिक मृत्यु को रोका जा सके।
साथ ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा आम नागरिकों से यह भी अपील किया गया है कि जन सहयोग से ज्यादा से ज्यादा ऐसे लोगों को जो हेलमेट खरीदने में सक्षम नहीं है और नियमित रूप से अपने कार्यस्थल पर जाने के लिए वाहनों का उपयोग करते हैं उन्हें जन सहयोग के माध्यम से यथा संभव हेलमेट का वितरण किया जाए एवं यातायात नियमों के उल्लंघन कर वाहन चालन करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में जान जोखिम में डालने वाले व्यक्तियों की मानवीय क्षति को रोकने हेतु जागरूक किया जावें।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान लगातार “हेलमेट वितरण अभियान” के तहत विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद व्यक्तियों को हेलमेट का वितरण जिला यातायात पुलिस बिलासपुर एवं विभिन्न जन सहयोग के माध्यम से किया जा रहा है। आज के इस हेलमेट वितरण अभियान कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, डीएसपी शिव चरण परिहार, डीएसपी मंजुलता केरकेट्टा, एस आई राज सिंह सहित पुलिस के अधिकारी व जवान एवं पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मचारी सहित आम नागरिक गण उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
