बिलासपुर। मंदिर का सामान चोरी करने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने तांबा और पीतल के बने नाग, लोटा, घंटी, त्रिशूल, बाल्टी आदि जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीपत थाना क्षेत्र के गांवों में मंदिरों से पीतल और तांबे की नाग, लोटा, घंटी, त्रिशूल, बाल्टी और अन्य सामग्री चोरी होने की घटना लगातार रही थी। दिनांक 28.02.2025 को कुंजराम पटेल ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम कर्रा के बंधवा तलाब के पास शिव मंदिर स्थित है। मंदिर में शिवलिंग स्थापित है। इस मंदिर से रात्रि में किसी ने शिवलिंग में लगे तांबे के सर्प, कलश, त्रिशूल, घंटी समेत कई समानों की चोरी कर ली है। चोरी गए समान की कीमत 35,000 रूपये है। सूचना पर थाना सीपत में धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुये पूर्व में चोरी के आरोपी अमन साहूं को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो अर्जून देवार के साथ मिलकर ग्राम गुड़ी, कर्रा धनिया के मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियो से चोरी की सामग्री जप्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
1.अमन साहू पिता रामेश्वर साहू उम्र 22 साल निवासी गुडी चैडापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर
2.अर्जुन देवार पिता अभिमन्यु देवार उम्र 18 साल 18 दिन निवासी गुडी चैडापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि शिव सिंह बक्साल, प्र आर 706 जयपाल बंजारे, आरक्षक राजेंद्र साहू, प्रकाश जगत का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
