बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे आज कांग्रेस भवन में नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक लेने के बाद प्रत्येक पार्षद से अलग अलग बात की। इसके बाद ज़िला पंचायत के सदस्यों से भी विस्तार से चर्चा की।
प्रमोद दुबे बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष, उप नेता एवं सचेतक एवं बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने के लिए सभी को एकजुट होने के लिए कहा।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि शहर सत्ता, सत्ता की सबसे छोटी इकाई है। संगठन के साथ कदम मिलाकर चलना है और अपने वार्डो के विकास के लिए सतत प्रयासरत रहना है। वार्ड की जनता ने जिस अपेक्षा से वोट दी है उसे पूरा करना है, तभी जनता दूसरी बार वरण करती है और वोट देती है।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि शपथ समारोह में निवर्तमान महापौर, सभापति, विपक्ष के विधायको को नही बुलाना गलत परम्परा है। भाजपा अभी से निगम में गलत विचार और आचरण लेकर चल रही है। ऐसे किसी भी व्यवहार का विरोध करना है, जो जनता से जुड़ा मुद्दा है। उसके लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ना पड़ेगा, क्योकि भाजपा कांग्रेस के वार्डो में भेदभाव अपना सकती है।
पर्यवेक्षक प्रमोद दुबे ने कहा कि नगर निगम की राजनीति माउंट एवरेस्ट से कम नही है। क्योकि आपको 24 घण्टे अपने मतदाताओ के बीच रहना होता है। आपका आचार-विचार, व्यवहार, मिलना जुलना, सहजता और व्यवहार के साथ आपके कार्यो का जनता मूल्यांकन करती है, जो आपके अगले चुनाव में परिणाम निर्धारित करता है,
प्रमोद दुबे ने कहा कि मैं चार बार अलग अलग वार्डो से पार्षद रहा, सभापति, 61 हजार से जीतकर महापौर बना, पर अब वातावरण बदल गया है। आज पार्षद अपने लिए तो वोट मांगता है पर महापौर प्रत्याशी के लिए वो जज्बा नही दिखाता ,जिसका परिणाम रायपुर नगर निगम में। महापौर एक लाख चौसठ हजार पाता है और पार्षद कुल वोट एक लाख दस हजार में सीमित हो गए। इसलिए वोट अपने औए महापौर दोनो के लिए अपील करना चाहिए।
प्रमोद दुबे ने कहा कि अपने वार्डो में नाली, सड़क, पानी, बिजली की व्यवस्था तो जरूरी है पर अपने वार्डो में कोई ऐसा काम भी करो जो माइल स्टोन बने जिसके नाम से आप की पहचान अमिट बन सके, मैने महापौर के रूप में ” नालंदा परिसर ” की शुरुआत की, मैने सबसे ऊंचा झंडा लगवाया,
आज कचरा गाड़ियों में जो गीत पूरे देश मे बजते है। वह एक पंजाबी गीत का रूपांतरण था। रायपुर के कचरा गाड़ी में हमने पहली बार बजवाया था, जो पूरे देश में बज रहे है।
प्रमोद दुबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम में उच्च स्तर के प्रश्न होते है, जिससे शहर और आमजनता को लाभ हो, आप सभी नगर निगम अधिनियम का अच्छे से अध्ययन करें, प्रदत अधिकारों और कर्तव्यों को समझे ताकि जनमुद्दों को अच्छे सदन में उठा सके, सदन में तथ्यात्मक विचार रखे, संख्या बल भले ही कम हो पर जज्बा और हौसला आपको जीत दिलाता है।
उन्होंने कहा कि पहचान के लिए पद जरूरी नही होती आपकी योग्यता और काम के प्रति समर्पण आपको बहुत आगे तक ले जाता है, इसलिए अपने कर्तव्यों को समझे और कांग्रेस की रीति नीति में चलते हुए शहर विकास में योगदान करें।
बैठक में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक, राजेन्द्र शुक्ला, शेख नजीरुद्दीन, शिबली मिराज, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, जगदीश कौशिक, राजेन्द्र धीवर, सत्यकली बावरे, जितेंद पांडेय, लक्की यादव, राजेश शुक्ला, जुगल किशोर गोयल, लक्ष्मी साहू, शेरू असलम, पार्षद गण अमित भारते, गायत्री लक्ष्मी साहू, मनहरण कौशिक, पुष्पेंद्र साहू, अनिता कश्यप, भरत कश्यप, सन्तोषी बघेल, असगरी बेगम, शेख असलम, शहज़ादी कुरैशी, रीता कश्यप, ओम कश्यप, सुनीता गोयल, अब्दुल इब्राहिम, मोहन श्रीवास, सुनील सोनकर, दिलीप पाटिल, सीमा शुक्ला, आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुरMarch 28, 2026रिसार्ट का मैनेजर पकवा रहा था चीतल का मांस, 6 गिरफ्तार, चीतल के मांस के लिए चर्चित है रिसॉर्ट
बिलासपुरMarch 28, 2026अब पेट्रोल-डीजल पर निगरानी, अनावश्यक वितरण पर लगी रोक, केवल वाहनों को ही मिलेगा
राष्ट्रीयMarch 28, 2026IRCTC पर 60 लाख रुपए का जुर्माना, वंदेभारत में यात्रियों को परोसा गया था कीड़ा लगा दही
