बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी का खुलासा किया है। चचेरे भाई ने ही घटना की अंजाम दिया था। आरोपी ने हत्या करने के बाद सबूत मिटाने शव को जलाने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी से टांगी जप्त कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 28.02.2025 को रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि सॉधीपारा पहाड़ी के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। शव को साड़ी इत्यादि से जलाने का प्रयास किया गया है। घटना के सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा तत्काल घटनास्थल जाकर मृतक की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय सहित थाना प्रभारी रतनपुर व टीम तथा एफएसएल, डॉग स्कॉट की टीम भी घटना स्थल पहुंचे। घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि मृतक को किसी ने सिर पर प्राण घातक चोट पहुंचा कर हत्या की है और साड़ी से ढक कर जला दिया गया है। घटना स्थल से मिले साक्ष्यों, आसपास ग्रामीणों से पूछताछ एवं डॉग स्कॉट की मदद से मृतक की पहचान सूरज खैरवार के रूप में की गई। तत्काल प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध कर डॉग स्क्वॉड, एफएसएल वैज्ञानिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन किया गया। इसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर मृतक के परिवार एवं उनसे जुड़े लोगों से पुछताछ की गई तब पता चला कि मृतक को अंतिम बार गाँव के कोदा ऊर्फ ओमप्रकाश के साथ देखा गया था। जब कोंदा के संबंध में जानकारी ली गई तो वह गाँव से फरार था। कोंदा की तलाश के लिए अलग-अलग पांच टीमें बनाकर, उनके परिवार के निवास स्थल ग्राम चुमकंवा, ग्राम निरतु थाना कोनी, ग्राम मझगंवा पाली, पम्प हाउस कोरबा एवं घर के आसपास क्षेत्र में खैरखुंडी, मंझौलीपारा खॅुटाघाट, खैरवारपारा, सॉधीपारा, धनवारपारा एवं आसपास के जंगल में तलाश के लिए टीम रवाना किया गया। संदेही की तलाश के लिए थाने से सिविल टीम एवं मुखबीर घर के आसपास 24 घंटे तैनात किया गया। तभी आरोपी 04/03/2025 को सुबह-सुबह उसके घर की ओर आने सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पुछताछ किया। पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त टंगली घर से लगे पहाड़ी के नीचे झाड़ी से जप्त करवाया। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरी. कमलेश बंजारे, सउनि नरेश गर्ग, उदयभान सिंह, पवन सिंह, रमेश ओरके, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. महेन्द्र नेताम, सुदर्शन मरकाम, कीर्ति पैकरा, कृष्णा बिंझवार, शशीकांत तिवारी, पंचराम रजक, शशीकांत कौशिक, रामकुमार साहू, पवन ठाकुर, नंदकुमार यादव, महादेव कुजूर, अश्वनी पटेल, डॉग स्वॉांड आर. मनोज साहू, पुलिस डॉग विमला व सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।
00 गिरफ्तार आरोपी
ओमप्रकाश ऊर्फ कोंदा खैरवार पिता कोमल खैरवार उम्र 19 वर्ष निवासी धनवार मोहल्ला, सॉधीपारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
