बिलासपुर। जिले में सांप डसने से 431 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने मृतकों के परिजन को 17 करोड़ 24 लाख रुपए का मुआवजा भी बांट दिया। अब इस मामले को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने जांच कराने का आश्वासन सदन को दिया है। आपको बता दे निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए चालीस चक्कर लगवाने वाला विभाग मुआवजा बांटने में इतना उदार कैसे हो गया ?
छत्तीसगढ़ में सर्पदंश के मुआवजे के नाम पर करोड़ों रुपए की धांधली का मामला सामने आया है। दरअसल जशपुर जिसे छत्तीसगढ़ का नागलोक कहा जाता है वहां सर्पदंश से केवल 96 लोगों की मौत हुई है। इसके लिए तीन करोड़ रूपये का मुआवजा दिया गया है। जबकि बिलासपुर जिले में सांप के काटने से 431 लोगों की मौत हुई है और 17 करोड़ 24 लाख रूपये का मुआवजा मृतकों के परिजन को बांटा गया है। इस मामले को लेकर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विधानसभा में उठाया और सर्प दंश से मौत के नाम पर फर्जी मुआवजे की सचिव स्तरीय जांच कराने की मांग की।
शुक्ला ने सदन को बताया कि जशपुर जिसे नाग लोक कहा जाता है, वहां 96 मौतों पर 3 करोड़ का मुआवजा दिया गया है जबकि बिलासपुर में 431 मौतों पर 17 करोड़ 24 लाख बांटे गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि रैकेट बनाकर फर्जी भुगतान किया गया है। आपको बता दे सर्प दंश से मौत पर परिजन को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाता है।
इस पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा, “यदि फर्जी प्रकरण बनाकर मुआवजा दिया गया है, तो निश्चित रूप से जांच होगी ” विधायक धरमलाल कौशिक ने भी संदेह जताते हुए कहा बिलासपुर का मुआवजा चार गुना से ज्यादा है। इसकी जांच आवश्यक है।
इस पूरे मामले को सुनने के बाद स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने पूछा कि वहां सांप फर्जी था या आदमी ? चर्चा के बीच विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमने तो आज तक यही सुना है और जाना है कि जशपुर नागलोक है। जशपुर से बिलासपुर कब नागलोक बन गया पता ही नहीं चला।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
