बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रेलवे के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने डीआरएम राजमल खोईवाल को 17 बिंदुओं का पत्र लिखा है। इसमें कोयला परिवहन, सफाई व्यवस्था, रेल नीर की अनुपलब्धता, टिकट धर बंद होने और अमृत स्टेशन के धीमे कार्य को लेकर नाराजगी जताई है। मंत्री साहू ने रेलवे से पूछा है कि पिछले छह महीने में कितनी मालगाड़ियों का वजन निर्धारित मापदंड से अधिक पाया गया और उन पर क्या कार्रवाई हुई ? उन्होंने सभी साइडिंग संचालकों की जानकारी मांगी और कोयला रैक की तौल जोन के बाहर किसी वेई ब्रिज में कराने कहा। साथ ही साइडिंग में सीसीटीवी लगाने और कोयले की धूल रोकने के लिए पानी का छिड़काव करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सफाई कर्मियों का वेतन नही मिलने, उनकी समस्याओं की अनदेखी करने और पार्किंग सीमा पर भी सवाल उठाए है। श्री साहू ने अमृत स्टेशन के धीमे काम पर असंतोष जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी की जानकारी मांगी है। रेल नीर की अनुपलब्धता पर मंत्रालय के निर्देशों का पालन क्यों नहीं हो रहा, इसका भी प्रमाण मांगा है। उन्होंने प्रयागराज कुंभ के दौरान सारनाथ एक्सप्रेस को बंद रखने का कारण पूछा और बुधवारी बाजार मामले में हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन की मांग की है। साथ ही रेलवे को निर्देश दिए कि आरक्षण कार्यालय को अस्थायी रूप से सांस्कृतिक भवन या एनईआई इंस्टीट्यूट से संचालित किया जाए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
