बिलासपुर। कोटा SDM ने रतनपुर के पटवारी को निलंबित कर दिया है। पटवारी से संबंधित एक ओडियो और एक वीडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में वह मामला दबाने के लिए पैसा देने का ऑफर दे रहा है और वीडियो में वह रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है।
रतनपुर तहसील के हल्का नंबर एक के पटवारी अनिकेत साव एक ऑडियो और एक वायरल वीडियो के कारण संकट में फंस गए है। दरअसल रतनपुर के पटवारी अनिकेत साव ने तेंदूभाठा के एक बंजर जमीन को खेती की जमीन बता दिया। यही नहीं इस जमीन के नाम पर समर्थन मुल्य में धान भी बिक गई। जब मामला सामने आया तो राजस्व अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। जांच पूरी भी नहीं हो पाई थी कि पटवारी अनिकेत साव और गांव के उपसरपंच का एक आडियो वायरल हो गया। इसमें उपसरपंच ने पटवारी से मामले को दबाने के लिए रुपये की मांग कर रहे है। उप सरपंच रुपया किसी और को देने की बात कर रहा है। इस आडियो में उपसरपंच ने पटवारी से कई बार रुपये मांगे। उपसरपंच और पटवारी के बीच मामला दबाने 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। आडियो के साथ ही एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें पटवारी पुडु गांव के एक किसान से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। आडियो और वीडियो वायरल होने के बाद कोटा एसडीएम ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया है।बताया जा रहा है कि पटवारी की गतिविधियां पूरी तरह से संदिग्ध है। यही कारण है कि तीन साल में चार बार निलंबित हो चुका है। सस्पेंशन आदेश में एसडीएम ने पटवारी के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जांच के भी आदेश दिए हैं। जांच के बाद फर्जीवाड़े के और भी मामले सामने आ सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
