बिलासपुर। तखतपुर तहसील के कठमुण्डा गांव में बाघ ने एक किसान पर हमला कर दिया है। बाघ के हमले से वह लहूलुहान हो गया है और उसका इलाज सिम्स में किया जा रहा है। विडंबना तो ये है कि जंगल से निकलकर बाग गांव तक पहुंच गया लेकिन वन विभाग को भनक तक नहीं लगी। जबकि विभाग अधिकारी हमेशा निगरानी करने की बात कहते रहे है।
जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। घटना कठमुण्डा के तुरतुरिया खार में की है जहां गुरुवार सुबह करीब 6 बजे हुई। शिवकुमार जायसवाल (47) रबी फसल में पानी पलने खेत जा रहे था। इसी दौरान पुलिया के पास बाघ ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को पहले तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. शैलेंद्र शुक्ला ने बाघ के हमले का अंदेशा जताया है।
बाघ के हमले से किसान गंभीर रूप से घायल।
शिवकुमार गांव के राजू सिंह ठाकुर के खेत को अधिया पर लेकर खेती करता हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में छिपे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। शिवकुमार कुछ समझ पाते इससे पहले ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। किसान पर हमला करने के बाद बाघ कठमुंडा गांव से निकलकर चोरमा गांव पहुंच गया है। नवधा रामायण स्थल के पास नदी किनारे बाघ के घूमने से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग के कर्मचारी नजर बनाएं हुए। वन विभाग के टीम ने बाघ होने की पुष्टि की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
