बिलासपुर। खनिज विभाग ने एक बार फिर से रेत, गिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस करवाई में विभाग ने एक जेसीबी को मुरूम की खुदाई करते हुए पकड़ा है। इसके अलावा 03 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर जप्त किया है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 05/03/2025को चकरभाटा, रहँगी, मस्तूरी, मल्हार, चिल्हाटी जोंधरा, उदयबंध, अमलडीहा एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध गिट्टी के 01हाइवा, मुरुम के 02 हाइवा, मिट्टी ईट के 01 ट्रेक्टर सहित कुल 04 मामलो पर कार्यवाही करते हुए 03 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर जप्त कर चकरभाटा और पचपेड़ी थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम रहँगी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मुरुम उत्खनन करते पाए जाने पर 01 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज कर थाना चकरभाटा में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन/परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
