बिलासपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में कड़े मुकाबले के बीच भाजपा ने दोनो पदों पर जीत दर्ज की है। दोनो पदों पर भाजपा के प्रत्याशी मात्र एक – एक वोट के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया है। वोटिंग के पहले जिला पंचायत परिसर में जमकर हंगामा हुआ और आनन फानन में पुलिस बुलानी पड़ी। हालांकि मामला शांत हो गया।
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिला पंचायत परिसर में सुबह 10 बजे से गहमा गहमी शुरू हो गई थी। दोनो पार्टी के नेता अपने अपने पदाधिकारियों के साथ डेरा जमा चुके थे। सबसे पहले दोनों पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी राजेश सूर्यवंशी (भाजपा) और सतकली बावरे (कांग्रेस) ने अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ आकर परचा दाखिल किया। इसके बाद सभी सदस्यों को टूटफूट के डर से सुरक्षित स्थान पर ठहरा दिया गया था। इसी बीच जिला पंचायत परिसर में जमकर बवाल मच गया।भाजपा के नेता जिला पंचायत के अलग अलग कक्ष में छुपकर बैठे थे। इसकी भनक कांग्रेस नेताओं को लग गई। इसी बात को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बवाल खड़ा कर दिया। अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत की बिल्डिंग में घुस गए। जब विवाद बढ़ा तो भाजपा के पदाधिकारी सदस्यों को लेकर बाहर निकलने लगे। तब कही जाकर मामला शांत हुआ।इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग और मतगणना हुई। जिसमें राजेश सूर्यवंशी को 9 वोट मिले जबकि सतकली बावरे को 8 वोट मिले। इस तरह राजेश सूर्यवंशी 1 वोट ज्यादा पाकर अध्यक्ष बन गए। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई जिसमें भाजपा प्रत्याशी ललिता संतोष कश्यप को 9 वोट और स्मृति त्रिलोक श्रीवास को 7 वोट मिले। एक वोट निरस्त हो गया। इस तरह उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा ने मात्र एक वोट से जीत हासिल की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
