शिवरीनारायण। नगर पंचायत शिवरीनारायण का उपाध्यक्ष पद चुनाव 10 मार्च को होना है। इस पद के लिए भाजपा से वार्ड क्रमांक 3 के निर्वाचित पार्षद विनोद शर्मा और 15 वार्ड के पार्षद अंकुर गोयल का नाम चर्चा में है और इन दोनों के द्वारा उपाध्यक्ष पद पर आसीन होने के लिए एड़ी-चोटी की प्रयास जारी है। ये दोनो नवनिर्वाचित पार्षद उपाध्यक्ष बनने के लिए अपने-अपने स्तर पर भाजपा के अन्य पार्षदों से लगातार सम्पर्क बनाए हुए हैं। इस बार नगर पंचायत चुनाव में भाजपा से 10 पार्षद और कांग्रेस से 3 पार्षद तथा 2 पार्षद निर्दलीय चुनाव जीते हैं। संख्य बल की दृष्टि से परिषद में भाजपा का पूर्ण बहुमत है यदि भाजपा उपाध्यक्ष प्रत्याशी के चयन में पार्षदों में सामंजस्य स्थापित करने में सफल होते हैं तो नगर पंचायत शिवरीनारायण में भी उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो सकता है। अन्यथा कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर बाजी पलट सकता है । वैसे उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर नगर में आम जनता का राय है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर पुरूष वर्ग है तो उपाध्यक्ष पद पर महिला को होना चाहिए। इस बार परिषद में 6 महिला पार्षद है।जिसमें 5 महिला पार्षद भाजपा से है और एक महिला पार्षद निर्दलीय है ।लोगों का कहना है कि नगर पंचायत शिवरीनारायण में भाजपा से कोई महिला आज तक अध्यक्ष या उपाध्यक्ष नहीं बन पाई है। जिसका प्रमुख कारण स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं के द्वारा महिला नेतृत्व का उपेक्षा करना है। भाजपा राज्य और केन्द्र स्तर पर महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है। यदि वे माता शबरी की जन्म भूमि शिवरीनारायण नगर पंचायत में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना चाहेंगे तो भाजपा निश्चित रूप से किसी महिला पार्षद को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाएगें। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से अभी तक किसी भी पार्षद का नाम सामने नहीं आया है लेकिन नगर में ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस किसी निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दे सकती है। वैसे नगर में जन चर्चा है कि एक निर्दलीय पार्षद भाजपा ज्वाइन कर लिए हैं तो वहीं दूसरी ओर एक निर्दलीय पार्षद की उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसे भाजपा भी भांप रही है। नगर पंचायत शिवरीनारायण के उपाध्यक्ष पद के चुनाव भाजपा की रणनीति पर यह निर्भर करेगा कि यहां नगर पंचायत में उपाध्यक्ष निर्विरोध होगा या मतदान से, इसे लेकर नगर की गलियारों में जोरों की चर्चा है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
