रायपुर। ACB और EOW की टिम छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, सुकमा, जगदलपुर, बीजापुर, रायगढ़ और जांजगीर जिलों में छापामार कार्रवाई कर रही हैं। वन विभाग, शिक्षा विभाग और ट्राइबल विभाग से जुड़े अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक, EOW और ACB 15 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।
एसीबी-ईओडब्ल्यू की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा विभाग के सुकमा में पदस्थ डीएमसी श्याम सुंदर सिंह चौहान, सुकमा के तत्कालीन DFO अशोक कुमार पटेल और आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ उपायुक्त आनंद जी सिंह के ठिकानों पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों के अलावे उनके करीबियों और रिश्तेदारों के घर भी एसीबी की टीम पहुंची हुई है। जिन जगहों पर कार्रवाई हो रही है उसमें सुकमा, छिंदगढ़, रायगढ़, पुसौर, सारंगढ़, बीजापुर, जगदलपुर, गीदम, कोंटा, दंतेवाड़ा शामिल है। इन जगहों पर काफी मात्रा में कैश, जमीन के दस्तावेज, सोना-चांदी और ज्वेलरी बरामद की गयी है। रायगढ़ में निलंबित DFO अशोक पटेल के आवास पर रेड की गई जो पहले सुकमा में पदस्थ थे। रायगढ़ के कृष्णा वाटिका कॉलोनी, पुसौर के पास स्थित उनके पैतृक गांव झालमुड़ा में भी कार्रवाई जारी है। सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।कोंटा जिले में भी EOW और ACB की टीम पुरानी बस्ती में स्थित एक शिक्षक के घर पर छापा है। इसके अलावा जिले के दो अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई जारी है। सुकमा जिले में भी EOW और ACB की टीमें सक्रिय हैं। सुकमा DFO निवास, छिंदगढ़ में पूर्व DMC के घर और कोंटा ब्लॉक मुख्यालय में छापेमारी हो रही है। सुबह 7 बजे से इन तीनों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई जारी है। EOW और ACB की इस व्यापक कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
