बिलासपुर। भाभी की हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। अपने बेटी से घटना की जानकारी देकर सुसाइड करने की बात बताया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि विवेक बर्मन पिता स्व. राम लाल बर्मन उम्र 14 वर्ष निवासी ग्राम खैरा डगनिया, थाना सीपत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07/03/2025 को सुबह 10:20 बजे वह और उसकी बहन न्याशा बर्मन हाईस्कूल डगनिया पढने गया था। स्कूल से दोपहर करीब 02:30 बजे घर आया तो घर का दरवाजा बंद था, दरवाजा खोल कर अंदर गया। अंदर जाकर देखा तो उसकी मां राजकुमारी बर्मन खाट में सोई थी। उपर से कथरी ढका हुआ था लाईट बंद थी। मौसी सीमा सूर्यवंशी आई और मां को जगाई तो मां नहीं उठी। लाईट जलाकर और कथरी उठाकर देखा तो मां रामकुमारी के गले में सफेद रंग का चेकदार गमछा खाट के पाटी से बंधा हुआ था। गमछा से गला कसाया हुआ था मां का कोई गमछा से गला घोटकर मर्डर कर दिया था। चचेरी बहन अंजली बोली की पापा संजय बृजवासी मुझे फोन कर बताया कि तेरी बड़ी मम्मी राजकुमारी का मर्डर कर दिया हूं और मै सुसाइड करने जा रहा हूं। उसके बाद मोबाईल बंद कर दिया है। संदेह है कि मां का मर्डर चाचा संजय बृजवासी ने किया है। रिपोर्ट पर थाना सीपत मे पृथक पृथक अपराध धारा 103(1) बीएनएसएस चाक कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी संजय बृजवासी पिता स्व. दुखी राम उम्र 40 साल निवासी तेलसरा आवास पारा थाना चकरभांठा जिला बिलासपुर छ0ग0 घटना दिनांक से फरार था। मोबाइल को बंद कर भागने के फिराक में भी था। जिसे लोकल मुखबिरी से थाना सीपत एवं ए सी सी यू की टीम द्वारा घटना दिनांक से लगातार पीछा कर चकरभाठा एयरपोर्ट के पास ग्राम तेलसरा बांध के नीचे से घेराबंदी कर पकड़ा गया। थाने मे लाकर पूछताछ किया गया तो आरोपी ने भाभी राजकुमारी को दुसरे के साथ शारीरिक सबंध/गलत काम क्यो कर रही हो, मेरे साथ सबंध बनाओ कहने पर भाभी राजकुमारी बोली मेरी मर्जी जैसा आयेगा मैं वैसी करूंगी। तब आरोपी को गुस्सा आया फिर दोनेा मे हाथापाई झड़प हुई। जिससे आरोपी गुस्से में आकर अपनी भाभी राजकुमारी को कमरा में रखे गमछा से गले मे जोर से लपेट कर खिच दी और हत्या कर दिया। इसके बाद गमछा को खाट के पाटी मे बांध दिया था। आरोपी के घटना मे प्रयुक्त स्कुटी जुपीटर तथा एवं पहने हुये कपडे को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि शिवसिंह बक्साल, प्र0आर0 परमेश्वर सिंह ठाकुर, प्रफूल सिंह ठाकूर, कौशल वस्त्रकार आरक्षक राजेंद्र साहू, प्रकाश जगत, अकाश मिश्रा, आरक्षक सतपुरन जांगड़े तथा ए सी सी यू टीम का सराहनीय योगदान है।
00 गिरफ्तार आरोपी
संजय बृजवासी पिता स्व- दुखीराम उम्र 40 साल निवासी तेलसरा आवास पारा थाना चकरभांठा जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
