बिलासपुर। पथरिया मोड़ के पास होली के एक दिन पहले बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। बस की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम समडील नवापारा निवासी मुस्कान लश्कर पिता शोभित राम उम्र 26 वर्ष अपने साथी हेमेंद्र मेहर पिता परदेसी मेहर उम्र 25 वर्ष के साथ पल्सर बाइक में सवार होकर मुंगेली की ओर जा रहे थे। तभी पथरिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बस ने तेज वह लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी पल्सर के दो टुकड़े हो गए और दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। इस घटना के बाद सड़क में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। दोनो की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
