बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी उत्साह के साथ राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब परिसर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया है। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के अलावा आसपास के जिलों की टीम अपनी कला का प्रदर्शन करने प्रेस क्लब परिसर पहुंचेगी। इसके लिए फाग मंडलियों का निशुल्क पंजीयन किया गया है।
13 मार्च को दोपहर 1:00 से शाम 7:00 बजे तक फाग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उसके बाद लोक कलाकार चंदन यादव और उनकी टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के बिलासपुर प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकार तैयारी में जुटे हुए हैं। आयोजन स्थल पर तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रतियोगिता के दौरान प्रथम स्थान पर आने वाली फाग मंडली को पहला पुरस्कार ₹21000, दूसरा पुरस्कार 11000, और तीसरा पुरस्कार 5100/₹ दिया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अन्य मंडलियों को भी प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के साथ-साथ टमाटर की चटनी और भजिए का भी स्वाद मौजूद श्रोता और दर्शक ले सकेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
