बिलासपुर। होली त्यौहार पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण त्यौहार मने, यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने किया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) अनुज कुमार तथा सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित एसडीएम बिलासपुर मनीष साहू, बिलासपुर तहसीलदार मुकेश देवांगन समेत कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का रूट पुलिस ग्राऊण्ड से प्रारंभ होकर सत्यम चौक, मगरपारा चौक, तैयबा चौक, भारतीय नगर चौक, महिमा तिराहा, मैग्नेटो चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, सीएमडी चौक, पुराना बस स्टैण्ड, शिव टॉकिज चौक, गांधी चौक, दयालबंद चौक, गुरूनानक स्कूल, अपोलो रोड, तिरंगा चौक, अमरैया चौक, रामायण चौक, चांटीडीह पेट्रोल पम्प, नूतन चौक, हुण्डई चौक, देवकी नंदन चौक, सिम्स चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा, पुराना बस स्टैण्ड, मगरपारा चौक, राजीव गांधी चौक, इंदू चौक, आईजीपी तिरहा, अम्बेडकर चौक होते हुए वापस पुलिस ग्राऊण्ड पहुंचा। इसमें जिला पुलिस बल के 500 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी एवं 50 से अधिक वाहनो को शामिल किया गया। इस दौरान आमजन को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके होली मनाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का संदेश दिया गया।
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी थाना-चौकियों के पुलिसकर्मियों द्वारा भी फ्लैग मार्च किया गया ताकि शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्यौहार मनाया जा सके। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न हो। नागरिकों से अपील की जाती है कि होली के इस त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
