जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के देवरी गांव में दो साल पहले चरित्र पर संदेह के कारण पति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्यारे देशराज कश्यप को कोर्ट ने 4 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 1-1 हजार रुपये का अर्थदण्ड भी लगाया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र के पंतोरा चौकी का है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा में 31.07.2023 को ग्राम देवरी के देशराज कश्यप ने अपनी पत्नी मोंगरा बाई उम्र 40 वर्ष एवं बेटी पूजा उम्र 16 वर्ष, भाग्यलक्ष्मी उम्र 10 वर्ष एवं याचना उम्र 6 वर्ष को रात्रि में खाना खाने के बाद सोने चले गये। रात में देशराज कश्यप उठा और फावडे से हमला कर सो रही पत्नी व तीनो बेटीओ को हत्या कर दिया। हत्या कर घर के दरवाजा को बाहर से बंद कर फरार हो गया था। दो दिन तक घर का दरवाजा बंद होने से एवं परिवार के सदस्य नही दिखने पर पडोसियो को किसी अनहोनी की शंका हुई। तब ग्रामीण व सरपंच ने मामले की सूचना पंतोरा चौकी एवं बलौदा थाना के तत्कालिक थाना प्रभारी उप निरीक्षक गोपाल सतपथी को दी। सूचना पर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहूंची थी और शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम कराने के बाद FIR कर मामले की विवेचना प्रारंभ किया। आरोपी को जो फरार होने के प्रयास में था उसे मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंतोरा के बस स्टैंड मंदिर के पास से हिरासत में लेकर पुछताछ किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का ग्राम धतुरा के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण उसने पत्नी व तीनो बेटियो की हत्या की है। मामले में FIR से लेकर संपूर्ण विवेचना तत्कालिक थाना प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक गोपाल सतपथी ने किया था। मामले में सभी एंगल की जांच करते हुये पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर संपूर्ण विवेचना किया गया था। अभियोग पत्र उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर शक्तिसिंह राजपुत ने मामले में सुनवाई करते हुये चार हत्या के दोषी आरोपी देशराज कश्यप को धारा 302 भादवि के तहत चार बार आजीवन कारावास एवं 1-1 हजार रूपये का अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। मामले की पैरवी लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर ने किया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने उत्कृष्ठ विवेचना कर हत्या के आरोपी को चार बार उम्र कैद की सजा दिलाने के लिये विवेचक निरीक्षक गोपाल सतपथी की सराहना की है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
