

बिलासपुर। सिम्स हॉस्पिटल में बटन वाला चाकू लेकर आतंक मचाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1 नग बटनवाला चाकू जप्त कर जेल भेज दिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक – 14/03/2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि कांहा उर्फ अक्षय यादव नाम का व्यक्ति सिम्स परिसर में बटन वाला धारदार चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। मुखबीर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय ने टीम बनाकर सिम्स अस्पताला परिसर में घेरा बंदी की। लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर अंधेरे का फैयदा उठाते हुये कार पार्किंग के तरफ भागने लगा। जिसे थाना प्रभारी और आरक्षकों दौड़कर पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम कांहा उर्फ अक्षय यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष निवासी चांटीडीह किसानपारा शिव मंदिर के पास थाना सरकण्डा बताया। आरोपी के पास से पुलिस ने एक बटन वाला धारदार लोहे का चाकू जप्त किया है। जिसके संबंध में धारा 94 बी.एन.एस.एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. – 147 / 25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, प्रआर विनोद कुमार हमराम स्टॉफ आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, टंकेश साहू, धनेश साहू का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 17, 2026सीवरेज की समीक्षा होगी जल्द, कोनी में बने सड़क की कराएंगे जांच, गड़बड़ी मिली तो करेंगे कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026सूर्य उगते ही अरपा में उतरी आस्था, 36 घंटे के तप का हुआ पारण, छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को दिया किया अर्घ्य
बिलासपुरNovember 16, 2026यूनिवर्सिटी कैंपस में मुख्यमंत्री ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, कहा – जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के थे महानायक
बिलासपुरNovember 15, 2026अरपा तट पर आस्था का ऐसा उजास, छठी मैया के जयकारे से गूंज उठा आसमान, छठ व्रतियों का का उमड़ा जन सैलाब
