दुर्ग। जिले के कुम्हारी इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो नाबालिग भी शामिल है। ब्लास्टिंग के बाद लगी आग से पूरा घर भी जलकर खाक हो गया है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुम्हारी कस्बे के खपरी रोड इलाके में एक घर में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार यह घटना दोपहर के समय हुई। बताया जा रहा है कि बिजली की खंभे में चिंगारी उठी और आग घर में लग गई। आग फैलते हुए किचन में पहुंच गया फिर खाना पकाने के गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर के पास लगे बिजली के खंभे से चिंगारी निकलती देखी गई थी। घटना के वक्त घर के अंदर 4 लोग मौजूद थे। सभी लोग टीवी देख रहे थे, तभी आग लगने का अहसास हुआ। चारों तरफ धुआं और लपटें देखकर परिजन घबरा गए और जान बचाने के लिए किचन की ओर भागे। परिजनों ने किचन में छिपकर खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्यवश किचन में रखा गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि आग की लपटें और फैल गईं और चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के जिन चार सदस्यों की जान चली गई उसमें होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी वैष्णव (17 वर्ष) और गोपीका (2 वर्ष) शामिल है। धमाके के बाद शव इतनी बुरी तरह झुलस गए कि उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
