बिलासपुर। जिला बिलासपुर विभाग ने अलग अलग क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की है। विभाग के निरीक्षकों ने छापामार कार्रवाई करके लगभग 50 अवैध शराब जप्त किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
आज दिनांक 12.05.2026 को जिला बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में प्रभारी तेलेस्फोर एक्का द्वारा ग्राम बाम्हू थाना सीपत के आरोपी संजू निर्मलकर के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल किया गया। इसी तरह वृत्त मस्तूरी प्रभारी सुश्री ऐश्वर्या मिंज द्वारा (1) ग्राम कोकडी थाना पचपेडी से आरोपी मोहित धनवार पिता खोलबहरा 25 वर्ष के संज्ञान अधिपत्य से 9.5 लीटर महुआ शराब (2) ग्राम देवगाव थाना मस्तूरी से आरोपी विशाल खांडेकर पिता दिलीप खांडेकर उम्र 24 वर्ष के संज्ञान अधिपत्य से 10 लीटर महुआ शराब (3) ग्राम देवगाव थाना मस्तूरी से आरोपी संतोषी खाण्डेकर, पति महेश खाण्डेकर, उम्र 32 वर्ष के संज्ञान अधिपत्य से 8.5 लीटर महुआ शराब एवं 15 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर न्यायालय से रिमाण्ड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया। इसी अनुक्रम में वृत्त बिल्हा प्रभारी छबि पटेल द्वारा चकरभाठा थाना के ग्राम बोड़सरा के सुरेश कुर्रे के संज्ञान आधिपत्य से 18 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही की गई। उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। विदित हो एक दिन पूर्व आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला द्वारा ग्राम गनियारी थाना कोटा के दिलेश्वरी वर्मा से 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल किया गया। विभाग द्वारा आगे भी निरंतर आबकारी अपराध के रोकथाम, पतासाजी हेतु गश्त एवं कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
