नवागढ़। जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ नगर पंचायत अंतर्गत राछा भांठा चौक में सार्वजनिक सुलभ शौचालय निर्माण की मांग को लेकर आज सुशासन तिहार 2026 के दौरान जनहित में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। यह आवेदन समाजसेवी एवं भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर द्वारा संबंधित विभाग को सौंपा गया।
आवेदन में बताया गया कि राछा भांठा चौक क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं दूर-दराज से आने वाले लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र में तहसील कार्यालय, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विशेष रूप से छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस मूलभूत आवश्यकता की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है। सुशासन तिहार के अवसर पर प्रस्तुत इस आवेदन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि आम जनता की सुविधा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए राछा भांठा चौक में जल्द से जल्द सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाए।
इस अवसर पर सुरेन्द्र रत्नाकर ने कहा कि — “जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। सार्वजनिक शौचालय निर्माण से आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।” उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक पहल करते हुए जनहित में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
