बीजापुर और कांकेर मुठभेड़ में मारे गए 30 नक्सलियों में से 20 की हुई पहचान, देखें सूची और उन पर रखे गए इनाम की राशि

बिलासपुर। बीजापुर और कांकेर मुठभेड़ में मारे गए 30 नक्सलियों में से 20 की पहचान हो गई है। मारे गए नक्सलियों में ज्यादातर महिलाएं है। इन पर सरकार ने लाखों रुपए के इनाम रखे थे।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर और कांकेर क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 30 नक्सलियों का इनकाउंटर किया गया है। मारे गए नक्सलियों में 14 महिलाएं भी शामिल थीं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन और दरभा डिवीजन के माओवादियों के सक्रिय होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। इसमें DRG, बस्तर फाइटर्स, STF, CRPF और COBRA बटालियन की टीमों ने सर्च अभियान चलाया। कांकेर जिले के कुरूषनार जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच दूसरी मुठभेड़ हुई थी। इसमें DRG और BSF की संयुक्त टीम ने 4 माओवादियों को मार गिराया।
मुठभेड़ सुबह 7 बजे शुरू हुई और दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। इसमें सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार और सामग्री बरामद हुई है। इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG के आरक्षक राजूराम ओयाम वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मारे गए 30 माओवादी नक्सलियों में से बीजापुर के 18 और कांकेर के 2 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है।
00 बीजापुर में मारे गये 18 माओवादियों की हुई शिनाख्त

01 सीतो कड़ती, निवासी: मुंडेर, थाना मिरतुर
पदनाम: डीव्हीसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन
इनाम: ₹8 लाख
02 सुकई हपका, निवासी: काकेकोरमा, थाना बीजापुर, पदनाम: एसीएम, इनाम: ₹5 लाख
03 सुक्की पूनेम, निवासी: पुसनार, थाना गंगालूर
पदनाम: एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम: ₹5 लाख
04 कांती लेकाम, निवासी: पेददापाल, पदनाम: एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम: ₹5 लाख
05 मधु कुंजाम, निवासी: रामपुर, थाना गंगालूर
पदनाम: एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम: ₹5 लाख
06 सुखराम ओयाम, निवासी: मिरतुर, थाना मिरतुर, पदनाम: एसीएम, पश्चिम बस्तर डिवीजन, इनाम: ₹5 लाख
07 कोसी पूनेम, निवासी: कोकरा, थाना बीजापुर
पदनाम: पीपीसीएम, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
08 वागा, निवासी: बेचापाल, थाना मिरतुर
पदनाम: पीपीसीएम, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
09 बुधरू पूनेम, निवासी: मुनगा, थाना गंगालूर
पदनाम: पीपीसीएम, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
10 आयते हेमला, निवासी: कोकरा, थाना बीजापुर पदनाम: PLGA प्लाटून सदस्य, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
11 लच्छी पूनेम, निवासी: डोडीतुमनार, थाना गंगालूर, पदनाम: PLGA प्लाटून सदस्य, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
12 जुगनी, निवासी: भैरमगढ़, पदनाम: PLGA प्लाटून सदस्य, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
13 सरिता, निवासी: बेलमनेन्द्रा, थाना आवापल्ली, पदनाम: PLGA प्लाटून सदस्य, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
14 नंदा, निवासी: मुतवेंडी, थाना गंगालूर, पदनाम: PLGA प्लाटून सदस्य, प्लाटून, नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
15 जितेंद्र, निवासी: फरसेगढ़ क्षेत्र, पदनाम: PLGA प्लाटून सदस्य, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
16 मोटू पोड़ियामी, निवासी: हकवा, थाना मिरतुर
पदनाम: PLGA प्लाटून सदस्य, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
17 लखमा ओयाम, निवासी: पीड़िया, थाना गंगालूर, पदनाम: PLGA प्लाटून सदस्य, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
18 मंगू ओयाम, निवासी: पीड़िया, थाना गंगालूर
पदनाम: PLGA प्लाटून सदस्य, प्लाटून नंबर-13, इनाम: ₹5 लाख
00 कांकेर में मारे गये 2 नक्सलियों के नाम
19 लोकेश हेमला, पदनाम: कंपनी नंबर-05 का सदस्य, इनाम: ₹8 लाख
20 जगत उर्फ गगन, पदनाम: प्लाटून नंबर-17 / किसकोड़ो एलओएस सदस्य, इनाम: ₹2 लाख
अन्य विवरण

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *