रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मुख्य सलाहकार विनोद वर्मा समेत कई IAS, IPS अधिकारियों के घर CBI ने दबिश दी है। यह कार्रवाई महादेव सट्टा से संबंधित है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ED के बाद अब CBI ने भी दबिश दी है। रायपुर स्थित सरकारी आवास और उनके भिलाई स्थित निजी आवास में सुबह तड़के अधिकारियों ने दबिश दी है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के घर सीबीआई ने आज (बुधवार) सुबह छापेमारी की। बताया जा रहा है कि यह रेड रायपुर और दुर्ग में जिले स्थित उनके भिलाई निवास में चल रही है। सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के आवास पर मौजूद है। सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर आज सुबह भूपेश बघेल के घर पहुंची।महादेव सटेबाजी में उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि CBI की कार्रवाई भूपेश बघेल के कई सहयोगियों और करीबियों के घर भी चल रही है। इधर भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव के घर भी CBI की टीम पहुंची हुई है। इसके अलावा कई IAS और IPS अधिकारियों के घर भी छापेमार कार्रवाई चल रही है। CBI की कार्रवाई पूर्व IAS अनिल टूटेजा, IPS अभिषेक पल्लव के भिलाई निवास, IPS आरिफ शेख, पूर्व रायपुर IG और सीनियर IPS आनंद छाबड़ा के शांति नगर स्थित सरकारी आवास में सीबीआई की टीम की दबिश हुई है। इसके अलावा ASP संजय ध्रुव सहित दो सिपाही नकुल-सहदेव के घर हुई सीबीआई ने छापा मारा है। इतना ही नहीं CBI की टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD रहे मनीष बंछोर समेत रायपुर के पूर्व SSP प्रशांत अग्रवाल और पूर्व सीएम बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के घर भी छापा मारा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
