रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने भाजपा के कई नेताओं का टेंशन बढ़ा दिया है। उन्होंने केंद्रीय नेताओं को पत्र लिखकर निगम मंडलों में नए लोगों को नियुक्त करने की मांग की है। पुराने पदाधिकारियों को कोई पद नहीं देने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ दलाल टाइप नेता ऐसे अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद दिलाने का प्रयास कर रहे है जो कांग्रेस सरकार के समय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने का काम किया था।
ननकी राम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि साल 2003 से 2018 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। उस समय विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित कई अन्य पदों पर पार्टी के कई लोगों की नियुक्तियां की गई थी। कई ऐसे निगम के मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य रहे जिनके क्रियाकलाप से भाजपा सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे लोगों के कारण ही 2018 में हमारी सरकार चली गई थी। उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि कांग्रेस सरकार के समय जिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया और उन्हें प्रताड़िक किया, उन्ही कर्मचारी-अधिकारियों को हमारी पार्टी के कुछ दलाल प्रकृति के लोग मनचाही जगहों पर पदस्थ कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ हो रही शिकायत पर कार्यवाही करने पर रोक लगाने का प्रयास करते हैं।
कंवर ने पत्र में ये भी लिखा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर पार्टी के मुख्य पदों से दूर रखना उचित होगा। इसके साथ ही पार्टी के लिए काफी लंबे समय से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को निगम मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर नियुक्ति करना उचित होगा। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता जो कि काफी समय से पार्टी के लिए लगातार ईमानदारी पूर्वक काम करते आये हैं और जिन्हे आज तक किसी भी निगम, मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में कार्य करने का मौका नहीं मिला है उन्हें मौका दिया जाना चाहिए और यही उचित होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
