कोयला लोडिंग को लेकर दो गुटों में गैंगवॉर, एक की गोली लगने से मौत, भाजपा नेता रोशन सिंह समेत कई गिरफ्तार

कोरबा। कोयले के अवैध खदान पर कब्जे को लेकर पाली में दो गुटों के बीच गैंगवॉर हुई है। जिसमें एक की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए है। इस मामले पुलिस ने भाजपा नेता रोशन सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद पाली में भारी तनाव है।

पाली थाना क्षेत्र में एसीईसीएल के सरायपाली बुड़बुड़ कोयला खदान में वर्चस्व की लड़ाई में एक ट्रांसपोर्टर की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की रात ही गैंगवार के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। देर रात एसपी सिद्धार्थ तिवारी खुद मौके पर पहुंचे थे। मौके को देखते हुए पाली थाना के टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली परियोजना के गेट पर कोयला लोडिंग को लेकर एसएन ग्रुप और ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल गुट के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट, तलवारबाजी और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान रोहित जायसवाल पर चाकू से हमला किया गया और गोली भी मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद पाली नगर में भारी तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में रोष और भय व्याप्त है। गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी स्वयं मौके पर पहुंच गए और हालात को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साइबर टीम को भी सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन अन्य लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक कोयले के अवैध कारोबार और लोडिंग के विवाद को लेकर लंबे समय से ट्रांसपोर्टरों के बीच तनातनी चल रही थी, जो शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गई।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोषियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर, वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ हुआ मामला दर्ज किया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *