सुकमा। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हो गए है। मारे गए नक्सलियों में झीरमकांड में शामिल खूंखार नक्सली जगदीश भी इस मुठभेड़ में मारा ग या है। जगदीश नक्सलियों के दरभा डिवीजन का इंचार्ज था, इस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से आधुनिक हथियार बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को केरलापाल क्षेत्र में 25 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसमें टीम को बड़े नक्सली लीडर जगदीश के होने की भी सूचना थी। इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों को घेरने के लिए अभियान शुरू किया। इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान शामिल थे। जवानों ने गोगुंडा पहाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें जवानों ने 17 नक्सलियों का मार गिराया। मुठभेड़ में 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा जवानों ने मुठभेड़ स्थल से 10 एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल, 303 राइफल, रॉकेट लॉंचर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए 07 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है जबकि अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में DRG सुकमा के तीन व सीआरपीएफ के एक जवान कुल 04 कुल घायल हो गए।
जवानों ने जहां ऑपरेशन चलाया वो पूरा इलाका पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार साल में इस इलाकों में पहली बार सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेर कर मारा है।00 साल 2025 में नक्सली मुठभेड़–
5 जनवरी 2025 को अबूझमाड़ के जंगल में एक महिला नक्सली समेत पांच नक्सली ढेर।
12 जनवरी 2025 को बीजापुर के मद्देड़ इलाके में एनकाउंटर में दो महिला समेत पांच नक्सली मारे गये थे।
16 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर और मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया था।
21 जनवरी 2025 को गरियांबद जिले में 14 नक्सली मारे गये थे।
2 फरवरी 2025 को बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र के तोड़का जंगल में मुठभेड़ में जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया था।
9 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में 31 नक्सली ढेर।
20 मार्च को बीजापुर में पुलिस नक्सल मुठभेड़ में 26 और कांकेर मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गये हैं। इस तरह 20 मार्च को कुल 30 नक्सली मारे गये।
25 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये थे। इसमें इनामी नक्सली सुधाकर भी मारा गया था।
29 मार्च 2025 को दंतेवाड़ा के केरलापाल इलाके में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए। इनामी नक्सली जगदीश के मारे जाने की खबर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
