जीपीएम। भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बोलेरो नदी में गिर गई है। नदी में गिरने के पहले बॉलरों ने एक महिला को बेरहमी से कुचल दिया। इस घटना में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए है। सभी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार होकर 9 लोग मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) जिले के ताराबहरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर मोहभट्टा जा रहे थे। बोलेरो में सवार सभी लोग बीजेपी के कार्यकर्ता थे। पेंड्रा और कोटमी के बीच मेन रोड में सोन नदी के पुल के ऊपर जब गाड़ी पहुंची तो पेंड्रा के पंडरीखार गांव की रहने वाली रमिताबाई नदी में पुल के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जन कर रही थी। बोलेरो ने महिला को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।
इस हादसे में बाबूराम चौधरी और महिला रमिता बाई कुल दो की मृत्यु हो गई है, जबकि भाजपा के 8 अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि 4 घायलों का इलाज जिला अस्पताल गौरेला में चल रहा है। जिला अस्पताल में घायलों को देखने के लिए जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, एसडीएम अमित बेक, एसडीओपी निकिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि सोन नदी के इस पुल पर इससे पहले भी कई दुर्घटना हो चुकी है यहां साइड वाल ना होने की वजह से कई दफे हादसे हो चुके हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
