बिलासपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिम्स के डिन डॉ रमनेश मूर्ति को एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी है और वो बड़ी जिम्मेदारी है पत्रकारों को टाइट करने की। अब देखना ये होगा कि डॉ मूर्ति पत्रकारों को कैसे टाइट करते है ? इस दौरान श्री जायसवाल ने पेट दर्द की शिकायत लेकर आई महिला को गर्भपात का इंजेक्शन देने की घटना को सामान्य बात बताया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिलासपुर प्रवास पर थे। उनके आगमन के कारण आज कई मंत्रियों, विधायकों और बड़े अधिकारियों का शहर के सर्किट हाउस में डेरा था। लिहाजा पत्रकारों की भी इन स्थानों पर नजर थी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी सर्किट हाउस में रुके थे। पत्रकार उनसे विभागीय चर्चा के लिए पहुंच गए। विभागीय चर्चा शुरू हुई तो सिम्स और जिला अस्पतालों में व्याप्त भर्राशाही की भी बात हुई। इस दौरान उनके संज्ञान में लाया गया कि 13 मार्च को करगीकला निवासी गर्भवती महिला को पेट दर्द शिकायत के बाद सिम्स में भर्ती किया गया था। दूसरे दिन इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने से महिला का गर्भपात हो गया। महिला के गर्भ में पांच महीने का बच्चा पल रहा था। मामले में महिला के परिजन ने आरोप लगाया कि गर्भवती महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन किसी दूसरी महिला को लगान था और लगा किसी और को दिया गया। गलत इंजेक्शन लगने से पांच महीने का गर्भ गिर गया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है और मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने राज्य के स्वास्थ्य सचिव से जवाब मांगा है। साथ ही शपथ भी पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई 7 अप्रैल को होने वाली है। इस सवाल के जवाब में श्री जायसवाल ने पहले तो जानकारी होने से इंकार किया फिर कहा मामूली बात है होती रहती है। पत्रकारों से चर्चा करने के बाद मंत्रीजी मोदी के कार्यक्रम में जाने के लिए कमरे से बाहर निकले तो सामने सिम्स के डिन डॉ रमनेश मूर्ति बुके लेकर खड़े थे। बुके का आदान प्रदान होने के बाद श्री जायसवाल ने डॉ मूर्ति का पीठ थपथपाते हुए कहा बहुत बढ़िया काम कर रहे हो…, आजकल के पत्रकार ब्लैकमेलर है… जरा उनको टाइट करो …। इतना कहने के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपनी सरकारी गाड़ी में बैठे और मोहभट्ठा के लिए रवाना हो गए।
अब सवाल ये उठता है कि प्रदेश की जनता अपने स्वास्थ मंत्री से स्वास्थ व्यवस्था को ठीक करने की उम्मीद करते है। लेकिन स्वास्थ मंत्री तो अपने डॉक्टरों से पत्रकारों को ठीक करने के निर्देश दे रहे है। बिलासपुर के पत्रकार इस चुनौती को स्वीकार करते है मंत्री जी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
