बिलासपुर। मल्हार के केंवटपारा में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आवाज और भारी बेस में डीजे बजने की वजह से एक घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। जिससे मौके पर मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं। घायल में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर मल्हार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा में उत्साही युवकों ने तेज आवाज में DJ चलाकर नाच रहे थे। शोभायात्रा बस्ती के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए रात करीब 8:30 बजे केंवटपारा पहुंची। यहां डीजे की तेज आवाज की कंपन से टुकेश केंवट के मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान शोभायात्रा देखने खड़े 4 मासूम समेत 5 लोग हादसे की चपेट में आ गए और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में चंद्रशेखर केंवट (25), प्रशांत केंवट (11), दीपक केंवट (15), दीपेश केंवट (14) और हेमंत कैवर्त (13) शामिल हैं। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल प्रशांत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मकान का छज्जा पुराना और कमजोर था। डीजे की तेज आवाज से उठी कंपन के कारण वह गिर गया। फिलहाल पुलिस डीजे संचालक और वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर दोनो की तलाश में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
