जशपुर। तुमला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत डोंगादरहा की महिला सरपंच की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
तुमला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत डोंगादरहा के पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष उत्तम सिदार की पत्नी और वर्तमान सरपंच प्रभावती सिदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के वक्त महिला सरपंच घर के आंगन में नहा रही थी। इसी वक्त अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर गला रेंत दिया। घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद हमलावर वहाँ से भाग निकले। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। उत्तम सिदार के भतीजे ने पुलिस को बताया कि वे घटना के बाद कोतबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उनके मौत की पुष्टि की। दिन दहाड़े इस तरह के भयंकर घटना से क्षेत्र भर में सनसनी फैल गई है। घटना की खबर लगते ही सरपंच के घर में भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
