बिलासपुर। खरीदारी के बहाने सराफा दुकान में चोरी करने वाली तीन महिला और एक पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 23 तोला सोना और 1.6 किलो चांदी के आभूषण जप्त किए है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शिवशंकर ज्वेलर्स बिल्हा का संचालक मनोहर जायसवाल ने बिल्हा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि संजना साहू, अपने अन्य महिला साथियों के साथ उनके दुकान में आभूषण खरीदने पिछले 02-03 वर्षो से आ रही हैं। व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान की आशंका पर उनके द्वारा दुकान में लगे सीटीटीवी कैमरा का अवलोकन किया तो देखा कि संजना साहू अपने महिला साथियो के साथ आभूषण चोरी कर रही है। दुकान संचालक के रिपोर्ट पर थाना में धारा 305, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इसी बीच मुखबीर ने सुचना दी कि आरोपी फिर से खरीदी के बहाने दुकान के पास घूम रही है। सुचना पर घेराबंदी करके सभी को पकड़ कर पुछताछ की गई। पूछताछ में मुख्य आरोपी संजना साहू ने शिवशंकर ज्वेलर में ममेरी बहन के साथ पिछले 02-03 सालो से खरीदारी करने के बहाने सोने चांदी के आभूषण चोरी करना स्वीकार किया। इसके साथ साथ अन्य आरोपीयों ने भी जुर्म स्वीकार किया। आरोपी महिला बहतराई की निवासी हैं जो खरीदारी के बहाने चोरी करने कार से आते थे। विवेचना के दौरान आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त सोने के आभूषण करीब 23 तोला सोना एवं 1.6 किलो ग्राम चांदी के आभूषण सहित बिक्री रकम 4 लाख 47000/-रू. जप्त किया गया है। आरोपियों से पुलिस ने कुल 26 लाख 83 हजार 230/-रू. के आभूषण और नगदी जप्त किए है। इसके साथ साथ घटना में प्रयुक्त दो कार भी जप्त किया गया हैं। मुख्य महिला आरोपी संजना ने चोरी का आभूषण पति के माध्यम से बाजार में बेचने की बात स्वीकार की हैं। आरोपीयो की अन्य दुकानो मे चोरी करने के सबंध में तफ्तीश किया जा रहा है। कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक उमेश कुमार साहू, एसीसीयु निरीक्षक अजहर, प्र.आर. 1412 बलराम विश्वकर्मा, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन कश्यप, एसीसीयु आरक्षक अविनाश कश्यप, बोधू कुम्हार, महिला आरक्षक जिवंती भगत, सुनीता पाटले की पुलिस अधीक्षक ने सराहना की है।
नाम आरोपीगण –
1. संजना साहू उर्फ रेखा तिवारी पति संजू तिवारी
2. सीमा साहू पति गोलू साहू उम्र 30 वर्ष दोनो निवासी बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ0ग0)
3. अनिता साहू पति कोमल साहू उम्र 25 वर्ष
4. कोमल साहू पिता सुखराम साहू उम्र 26 वर्ष दोनो साकिनान आरपीओ आफिस लगरा के पास चैकी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
