जगदलपुर/सुकमा। ACB और EOW की टीम ने पूर्व विधायक और CPI नेता मनीष कुंजम समेत 6 लोगों के घरों में छापामार कार्रवाई की है। छापे के पीछे तेंदूपत्ता बोनस घोटाले को माना जा रहा है। क्योंकि 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर भी छापे की कार्रवाई चल रही है। इसी मामले में डीएफओ अशोक पटेल पहले ही निलंबित हो चुके है।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पूर्व विधायक और CPI नेता मनीष कुंजाम के घर पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। इनके अलावा कुंजाम के पांच अन्य रिश्तेदारों के घर भी टीम ने दबिश दी है। छापे की कार्रवाई जगरगुंडा, पालाचलमा, कोंटा और एर्राबोर में तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घरों पर भी की गई है। ज्ञात हो कि सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस राशि के वितरण में घोटाले के आरोप लगे थे। ग्रामीण आदिवासी संग्राहकों को लगभग 6 करोड़ रुपए बांटने थे। लेकिन अब कागजों में बांटकर खा गए।
तेंदूपत्ता बोनस मामले को लेकर मनीष कुंजाम ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जांच में सुकमा डीएफओ अशोक पटेल पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया गया था। 8 मार्च को डीएफओ अशोक पटेल के अलावा छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर भी ACB और EOW नए छापामारा था। तब ACB-EOW की टीम ने रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई की थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
