धमतरी। सरकार के सुशासन तिहार में एक युवक ने मुख्यमंत्री से ऐसी मांग कर दी है जो सरकार के किसी योजना में फिट नहीं बैठ रहा है। युवक ने सीधे सीधे मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा है कि शादी के लिए कृपया एक लड़की का जुगाड़ कर देवे।
छत्तीसगढ़ सरकार इन दिनों सुशासन तिहार मन रहा है। इसके तहत गांव गांव से शिकवा – शिकायत के अलावा मांग पत्र भी लिया जा रहा है। बकायदा हर विभाग के लिए एक आवेदन तैयार किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लिखकर या मांगपत्र लिखकर बॉक्स में डाल सकता है। इसी शिकवा शिकायत और मांग के बीच महिला एवं बाल विकास विभाग को एक मांग पत्र मिला है जिसमें एक युवक ने शादी के लिए एक लड़की की मांग कर दिया है। आवेदक धमतरी जिले के अमाली गांव का रहने वाला है और उसका नाम राजमन ध्रुव है। युवक ने आवेदन के विषय में लिखा है … शादी करना है…। इसके बाद सीधे मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा है कि वह पिछले 10 साल से शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा हूं लेकिन नहीं मिल रही है। कृपया मुझे लड़की दिलाने की महान कृपा करे। आगे युवक ने यह भी लिखा है कि घर में मां बाप नहीं है। घर में अकेले रहने में तकलीफ हो रही है। कृपया मेरा जुगाड़ करा देवें…। इस मांग पत्र के मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग में खलबली मच गई है। ये किसी की शैतानी है या युवक के सामने वास्तव में समस्या है ये तो परिक्षण के बाद पता चलेगा। फिलहाल अधिकारी उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगने की सोच रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
