सरगांव। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में प्रतिवर्षानुसार श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के शुभारंभ श्री हनुमान जी के पूजन से हुआ। इसके बाद सामूहिक सुंदरकाण्ड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आरती, प्रसाद और भण्डारा के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास के गांव के श्रध्दालुओं ने अपनी सहभागिता दी। विगत डेढ़ दशक से श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह में शिवनाथ नदी की धारा में आयोजित होने वाली नौका दौड़ प्रतियोगिता इस वर्ष शिवनाथ नदी में पानी नहीं होने के कारण आयोजित नहीं हो पाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीवन लाल कौशिक, राममनोहर दुबे, मनीष मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, अनिल वर्मा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, सुरेश साहू, परस साहू प्रमोद दुबे, नेतराम सोनवानी, कमलेश अग्रवाल,श्रीधर राकेश सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
