बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर ग्राम घुटकू में छापामार कार्रवाई करते हुए 70 ट्रैक्टर अवैध रेत को जब्त किया गया है। रेत चोरों ने इसे नदी से निकालकर डंप करके रखा था, ताकि आगे चलकर ऊंची कीमत पर बेचा जा सके। यह कार्रवाई राजस्व, खनिज और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से की है।
आपको बता दें कि कलेक्टर को ग्रामीणों ने वीडियो भेजकर रेत चोरी की शिकायत की थी। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया है रेत चोरों ने कहां कहां रेत डंप करके रखे है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम शिवकुमार कंवर के मार्गदर्शन में मौके पर दलबल के साथ टीम पहुंचकर जांच की तो पाया कि घुटकू निवासी कुलदीप लोनिया द्वारा अरपा नदी से अवैध रूप से खनन कर सिंगारबाड़ी में रेत डंप किया गया है। वह अधिकारियों को कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। लिहाजा 70 ट्रैक्टर से अधिक (210 घन मीटर) रेत को जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया है। खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
