बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में ग्राम घुटकू, जलसो, कछार और लोफंदी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की है। आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही अवैध शराब निर्माण और बिक्री के प्रकरण दर्ज किए है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग की टीम ने इस दौरान 96 लीटर महुआ शराब जप्त किया है। इसके अलावा 450 किलोग्राम महुआ लगान जप्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया। जानकारी के अनुसार राहुल वर्मा पिता पुनीत राम वर्मा निवासी घुटकू से 45 लीटर महुआ शराब एवं 300 किलोग्राम महुआ लगान, प्रियंका वर्मा पति रमेश लोनिया निवासी घुटकू से 30 लीटरमहुआ शराब एवं 150 किलोग्राम महुआ लाहन, राजू गौड़ पिता पिसाऊ गोड़ निवासी जलसों से 7 लीटर महुआ शराब, विकाश पिता स्वर्गीय धनक कुर्रे निवासी कछार से 8 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। टिम ने मौक़े पर ही महुआ लहान को नष्ट कर डिब्बों को नष्ट किया।सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। इसके अलावा भगवती वर्मा पति परस राम वर्मा निवासीघुटकू से 17 पाव देशी मदिरा, जगदीश यादव पिता लखन यादव निवासी घुटकू 15 पाव देशी मदिरा जप्त किया गया है। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)क, ख के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के अलावा ग्राम घुटकू में बिहारी वर्मा पिता परदेसी वर्मा, शिवरात्रि वर्मा पति राकेश लोनिया, अनीता वर्मा पति गणेश राम लोनिया, मुकेश वर्मा पिता अवध राम लोनिया के घर की विधिवत तलाशी ली। लेकिन इनके यहां न तो शराब मिला और न ही महुआ लहान मिला। ग्राम पंचायत घुटकू के सरपंच, कोटवार एवं पांचों की उपस्थिति में ग्राम घुटकू के अवैध मदिरा विक्रयकर्ताओं निर्माणकर्ताओं पर कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आबकारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, भूपेंद्र जामरे, दिनेश ध्रुव तथा स्टाफ सुभास तिवारी, जयशंकर, कमलेश, जनक राम जगत, गौरव स्वर्णकार एवं ड्राइवर ललित सिंह, संदीप खलखो, जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत घुटकू के सरपंच तिलक वर्मा, कोटवार नंदराम गन्धर्व ने बताया कि ग्राम में अवैध शराब का निर्माण एवं विक्रय न हो इसके लिए मुनादी भी करवा दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
