जीपीएम। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टिम ने आज गौरेला में एक राजस्व निरीक्षक (RI) संतोष चंद्रसेन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। राजस्व निरीक्षक ने ग्राम अंदुल गौरेला निवासी रंजीत सिंह राठौर से सीमांकन और बाटांकन के लिए 50 हजार रुपये से अधिक की रिश्वत ले रहे थे।
बताया जा रहा है कि रंजीत सिंह राठौर पिछले चार महीनों से अपनी जमीन के सीमांकन और बाटांकन के लिए राजस्व कार्यालय का चक्कर काट रहा था। राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्रसेन और उनके सहयोगी घनश्याम भारद्वाज बार-बार उनका काम लटका रहे थे। इस दौरान दोनों काम करने के लिए लगातार रिश्वत की मांग कर रहे थे। हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर फाइल को लंबित रखा जा रहा था। जिससे रंजीत बेहद परेशान और मानसिक रूप से परेशान हो गया था।
आख़िरकार तंग आकर रंजीत ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच कराने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देकर भेजा गया। जैसे ही संतोष चंद्रसेन रिश्वत की रकम ले रहे थे, ACB की टीम मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। लेकिन रिश्वत की रकम लेकर RI का सहयोगी घनश्याम भारद्वाज फरार हो गया। जबकि ACB की टिम ने RI को गिरफ्तार कर लिया है। अब एंटी करप्शन ब्यूरो उसकी तलाश में जुटी हुई है। टीम का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
