दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले में जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम बेलौदी में बीती रात अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घर के बाहर बैठे 6 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब 9 बजे का है, जब गर्मी के कारण महिलाएं और बच्चे खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गया और घर के बाहर बैठे लोगों पर चढ़ गया। ट्रेक्टर में तीन लोग सवार थे और सभी नशे में धुत्त थे।
इस हादसे में 3 साल की बच्ची संतोषी निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 55 वर्षीय सरस्वती देशमुख ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चार घायलों का अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। जिनमें से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि मौके पर तैनात तहसीलदार और पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया है। जेवरा सिरसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
