तेंदूपत्ता घोटाले में IFS अशोक पटेल गिरफ्तार, 23 तक रहेंगे पुलिस रिमांड में, 7 करोड़ रुपए गबन करने का है आरोप

रायपुर। तेंदूपत्ता घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने IFS अशोक पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 7 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप है। स्पेशल कोर्ट ने कोर्ट ने आरोपी अधिकारी अशोक पटेल को 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के उपसंचालक मिथिलेश वर्मा ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अशोक कुमार पटेल सुकमा मे वन मंडल अधिकारी थे। इन पर यह आरोप है कि तेंदूपत्ता सग्राहकों को जो बोनस दिया जाना था इन्होंने कई लोगों को बोनस नहीं दिया है। साथ ही करीब 7 करोड़ रुपए का गबन किया गया है। इनको गिरफ्तार करने के बाद हमने पुलिस रिमांड के लिए आवेदन लगाया था।
एसीबी ने 30 अप्रैल तक रिमांड मांगा था। जिस पर कोर्ट ने 23 तारीख तक की रिमांड दी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ करना है। अशोक कुमार के पास से कुछ इनपुट मिले हैं। जिनके बारे में जानकारी लेना है। साथ ही कुछ दस्तावेज की जब्त करना है। यह सारी चीज हमारे आवेदन में उल्लेखित हैं। विवेचना में जो भी चीज सामने आएंगे उसके साथ ही उन लोगों की गिरफ्तारी की जाएंगी।
इस पूरे मामले में बचाव पक्ष के वकील प्रशांत बाजपेई ने कहा कि पहले इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। जब उसमें कोई प्रमाण नहीं मिला तो यह निराधार अपराध में इन्हें अरेस्ट किया गया है। वकील ने कहा कि विभाग के प्रमुख होने के चलते इनको अरेस्ट किया गया है। बाजपेई का कहना है कि एसीबी ने कोर्ट में इस मामले में कोई भी सबूत पेश नहीं किया है। हमारा पुलिस रिमांड को लेकर यही विरोध था कि जब कोई साक्षी नहीं है तो पुलिस डिमांड नहीं देनी चाहिए।
बता दें कि सुकमा जिले में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने 12 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई को लेकर दोनों एजेंसियों ने प्रेस रिलीज भी जारी किया था। दोनों एजेंसियों ने रेड में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, बैंक अकाउंट और इनवेस्टमेंट से जुड़े डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं। साथ ही डीएफओ ऑफिस के कर्मचारी के निवास से 26 लाख रुपये नगद जप्त किए थे। यह राशि कर्मचारी राजशेखर पुराणिक के घर पर सर्च के दौरान बरामद हुआ था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *