बिलासपुर। चाकू अड़ाकर मोबाइल और नगदी लूटने वाले 3 आरोपियों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कियाभाई। आरोपियो के कब्जे से मोबाइल, 750 रुपए नगद, चाकू और एक्टिवा को जप्त कर लिया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 19.04.2025 को चंद्र कुमार कौशिक निवासी मल्हार ने मस्तूरी थाना बिलासपुर मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 19.04.2025 को रात्रि 01.30 बजे के करीब वह ऑटो चलाने रेलवे स्टेशन बिलासपुर आया था। अपने ऑटो के सामने खड़े होकर मोबाइल देख रहा था तभी तीन लड़के स्कूटी से आए और वीवो कंपनी का मोबाइल लुट कर ले गए। इसी तरह आरोपियों ने दूसरे व्यक्ति चांद मोहम्मद को चाकू दिखाकर 750 रुपए लुट लिए। रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस की टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकडने में सफल हुई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 158/25 धारा 309(4), 3(5) बी एन एस दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर लूटा गया मोबाइल, नगदी रकम 750 रुपए घटना में प्रयुक्त चाकू और एक्टिवा को जप्त किया गया है। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
नाम आरोपी :- 1 अंशु बक्सेल पिता विशाल बक्सेल उम्र 18 साल 03 माह
2 विजय सिंह ठाकुर पिता राजेश सिंह ठाकुर उम्र 18 साल 03 माह
3 लक्कीदास मानिकपुरी पिता सुनील दास मानिकपुरी उम्र 18 साल 02 माह
सभी निवासी गणेश नगर सिरगिट्टी ज्योति मेडिकल के पास थाना सिरगिट्टी
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
