बिलासपुर। DFO और पशु चिकित्सक की लापरवाही के कारण कानन पेंडारी मिनी जू की शान सफेद शेर ‘आकाश’ की मौत हो गई है। असमय मौत के पीछे अधिकारी कार्डियक अरेस्ट को बता रहे है। लेकिन स्वस्थ और जवान शेर की मौत ने जू प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है।बताया जा रहा है कि सुबह पिंजड़े की सफाई के लिए पहुंचे जू कीपर ने पानी डाला तो आकाश के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई। उसने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इस पर कानन के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पीके चंदन पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने शेर को मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की है। इसके बाद मृत बाघ का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सफेद शेर “आकाश” जू में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था। लेकिन आकाश की मौत से कानन पेंडारी मिनी जू में सफेद शेरों की संख्या फिर से तीन हो गई है। हाल ही में ग्वालियर जू से एक नया सफेद शेर लाया गया था, जिससे इनकी संख्या बढ़कर चार हो गई थी। स्वस्थ और युवा शेर की इस तरह मौत ने मिनी जू की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे है। क्या कानन के वन्य प्राणियों की देखभाल नियमित नहीं हो रही है ? क्या वन्य प्राणियों को पर्याप्त और पौष्टिक डाइट नहीं दिया जा रहा है ? क्या वन्य प्राणियों को दूषित भोजन दिया जा रहा है ? क्या वन्य प्राणियों को भीषण गर्मी से बचाने समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है ? क्या मिनी जू में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षित नहीं है ? या उनमें काबिलियत की कमी है ? या फिर सरकार की ओर से वन्य प्राणियों की डाइट के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा है ?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
