तखतपुर। दादी के साथ नहाने गई दो मासूम बहनों की मुरुम खदान में डूबने से मौत हो गई है। घटना से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना प्राम्भ कर दी है। सगी बहनो की मृत्यु से गांव में मातम छाया गया है।
सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गिरधौना निवासी ओमप्रकाश जायसवाल की दो बेटी है। एक चांदनी जायसवाल 13 वर्ष और दूसरी पार्वती जायसवाल 11 वर्ष की है। दोनो मंगलवार की सुबह आठ बजे अपनी दादी के साथ गांव के चण्डीपारा तालाब में नहाने गई थी। दादी कपड़ा धोकर वापस घर आ गई, लेकिन दोनो लड़कियां तालाब में ही नहा रही थी। बच्चे बहुत देर तक घर नहीं आई तो दादी फिर से तालाब गई।वहां उसने देखा कि दोनों लड़कियों के कपड़े तालाब किनारे रखा हुआ है लेकिन दोनो लड़कियां दिखाई नहीं दे रही है। लड़कियों के साथ अनहोनी की आशंका पर दादी ने घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी और गांव वालो के सहयोग से तालाब में ही बच्चियों की खोज बिन शुरू की। कुछ देर बाद दोनों लड़कियों के शव तालाब के अंदर मुरूम की अवैध खुदाई से हुए गहरे गड्ढे में मिला। जिसे बाहर निकाला गया। लड़कियों के डूबने से मौत की सूचना पर पहुंची सकरी पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
