बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव का कहना है कि छत्तीसगढ़ में सरकार चल भर रही है। सरकार में कई पावर सेंटर्स है, अधिकारी समझ नहीं पा रहे है कि हमें किसकी बात माननी है और किसकी नहीं माननी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक दूसरे को निपटाने की बीमारी सभी पार्टियों में है।
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार में कई पावर सेंटर्स है। जिसमें एक मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री, एक नया लेकिन वरिष्ठ मंत्री और एक संगठन का नेता सक्रिय भूमिका निभा रहे है। विकास कार्य को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट नीति अभी तक सामने नहीं आई है। अधिकारियों को समझ में नहीं आ रहा है कि हमें किसकी बात माननी है। जब demovrecy.in ने पूछा कि छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे चल रही है ? तो उन्होंने आश्चर्य से कहा चल रही है ! चल भर रही है। काम होता हुआ कही दिख नहीं रहा है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। जब democrecy .in ने उनसे पूछा कि एक दूसरे की निपटाने की बीमारी अभी तक बड़े नेताओं में देखी जा रही थी ले अब ये बीमारी जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं में देखी जा रही है, ये पार्टी हित में कितना उचित है ? इस पर उन्होंने कहा कि ये बीमारी सभी राजनैतिक परियों में है। कहीं दिखता है कही नहीं दिखता। लेकिन ये जितना कम हो उतना ही संगठन के लिए अच्छा होगा। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के पीछे जनता की एकमात्र उम्मीद थी- विकास, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। पुलगांव में हुए आतंकी हमले को लेकर भी सिंहदेव ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने इसे “अमानवीय, वीभत्स और निंदनीय” करार दिया और कहा कि यह हमला देश में अस्थिरता फैलाने की साजिश है। भारत को अब आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की रणनीति अपनानी चाहिए। यह वक्त केवल बयानबाज़ी का नहीं, बल्कि ठोस और निर्णायक कार्रवाई का है। सिंहदेव ने केंद्र सरकार से मांग की कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ टारगेट तय करके अभियान चलाया जा रहा है, उसी तरह आतंकवाद के खिलाफ भी स्पष्ट रणनीति बनानी चाहिए। ऐसी घटनाएं हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकतीं। हम और अधिक एकजुट होकर आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
