नारायणपुर। भाजपा नेता व जनपद पंचायत सदस्य रतन दुबे की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कांग्रेस के युवा नेता शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है। मामला पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले का है, जब माओवादियों ने दुबे की निर्मम हत्या कर दी थी, जो बाद में सुपारी किलिंग का निकला। मामले चार लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से ठीक 3 दिन पहले BJP के नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य रतन दुबे चुनाव प्रभार के लिए गांव गए थे। बाजार में वे नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी। रतन दुबे पर किए गए हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस हत्याकांड में चार लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। अब शिवानंद नाग की गिरफ्तारी के बाद मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एनआईए शिवानंद नाग को जल्द ही जगदलपुर स्थित NIA कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। गिरफ्तारी और कोर्ट पेशी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। NIA बीते कई महीनों से इस केस की गहराई से जांच कर रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी के नक्सलियों के साथ संभावित संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है। बस्तर के जानकारों के मुताबिक रतन दुबे हत्याकांड मामले में एनआईए की यह ताजा कार्रवाई राजनीतिक और माओवादी गठजोड़ की संभावनाओं की ओर भी इशारा करती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
