राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां रोपवे टूटने से भाजपा के कई नेता घायल हो गए है। जबकि पूर्व मंत्री बाल बाल बच गए है। कुछ भाजपा नेताओं को नागपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा के साथ कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के लिए ट्रॉली में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार हो गए। लेकिन इतने लोगों का भार ट्राली सह नहीं सका और टूटकर गिर गया। जैसे ही ट्राली गिरा उसमें सवार सभी भाजपा नेता गिर गए। इसके बाद मंदिर परिसर में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग फुर्ती से सभी नेताओं को ट्राली से बाहर निकाला। इस हादसे में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा को कुछ नहीं हुआ लेकिन भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा को गंभीर चोट आई है। उन्हें सर्वाइकल और हिप इंजरी हुई है। आनन फानन उन्हें ग्रीन कारीडोर बनाकर पहले राजनांदगांव के मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया इसके बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से उन्हें रायपुर ले जाने की तैयारी थी लेकिन इसी बीच उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए नागपुर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। घटना स्थल में राहत और बचाव कार्य चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना के समय एक ट्राली में 6 लोग सवार थे। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा मंदिर ट्रस्ट पर फूट पड़ा है। लोग आरोप लगा रहे है ट्रस्ट के पदाधिकारियों को केवल चढ़ावे की चिंता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की नहीं है।ट्रस्ट को रोप वे की मेंटनेंस की चिंता नहीं रहती।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
