बिलासपुर। जिला सहकारी बैंक प्रबंधन और कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आज कलेक्टर एवं बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री अवनीश शरण को भावभीनी बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में बैंक के सीईओ सुनील सोढ़ी द्वारा कलेक्टर के कार्यकाल में बैंक में हुई प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया साथ ही शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री शरण ने बैंक के उज्वल भविष्य की कामना कर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी श्री आशीष दुबे के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कर्मचारी संघ के द्वारा भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर उप पंजीयक श्रीमती मंजू पांडेय, अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक शशांक शेखर दुबे, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भागवत यादव, प्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, राजकिशोरी इक्का, अश्वनी पांडेय, देवेंद्र शुक्ला, किशोर चंद्राकर, अभिषेक शर्मा, अनुभा मसीह, नेहा निकम, राजेश पाठक, सुशील चन्द्राकर एवं बैंक के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
